फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People should enter information on the self-enumeration portal by the 31st: RathorePeople should enter information on the self-enumeration portal by the 31st: Rathore

स्वगणना पोर्टल पर 31 तक जानकारी भरें लोग : राठौर

Sat, 22 Aug 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
People should enter information on the self-enumeration portal by the 31st: RathorePeople should enter information on the self-enumeration portal by the 31st: Rathore
कुल्लू। देश में पहली बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक डिजिटल स्वरूप में संचालित किया जा रहा है। जनगणना-2027 के तहत लोगों को अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए स्व-गणना की डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत बर्फीले क्षेत्रों के लिए स्व-गणना पोर्टल 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। नागरिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगइन कर स्व-गणना कर सकते हैं। इसके बाद राज्य, जिला और स्थानीय विवरण दर्ज करने के साथ डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद मिलने वाली एसईआईडी को सुरक्षित रखना होगा। एक से 30 सितंबर के बीच प्रगणक घर-घर जाकर डाटा संग्रह और सत्यापन करेंगे। इस दौरान नागरिकों को एसईआईडी प्रगणक के साथ साझा करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक किसी कारणवश स्व-गणना नहीं कर पाता है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रगणक एक से 30 सितंबर के बीच घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए राष्ट्रीय जनगणना हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed