फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People scared of sliding rocks in Rupajani, forced to leave the house

Kullu News: रूपाजाणी में चट्टानें खिसकने से सहमे लोग, घर छोड़ने पर मजबूर

Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
People scared of sliding rocks in Rupajani, forced to leave the house
कुल्लू जिला के म​णिकर्ण में ब्रेउनी गांव में एक घर के पास हुआ भूस्खलन। जिस वजह के घर में रहने व
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में बरसात ने कई स्थानों पर कहर बरपाया है। आपदा के दो सप्ताह बाद भी बंजार क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। वीरवार को एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने लोगों को हुए नुकसान तथा घाटी में चल रहे राहत, बहाली और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने गुशैणी से शरची सड़क को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इसके अलावा बंदल गांव और पंचायत पेखड़ी में रूपाजाणी गांव के पास पहाड़ी से खिसक रहीं चट्टानों को भी देखा। इससे स्थानीय लोगों के मकानों और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं। परस राम, कुशाल चंद, भोलू राम, चेत राम, रूप लाल और केवल राम ने कहा कि उनके मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

लोग अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और भूवैज्ञानिकों की टीम से निरीक्षण करवाया जाए। अगर यह जगह रहने के लिए असुरक्षित है तो उन्हें दूसरी जगह के लिए बसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हेम चंद वर्मा ने बताया कि बारिश और बाढ़ से बंजार क्षेत्र में भी कई भवनों, सड़कों, पुलों और रास्तों को क्षति पहुंची है। जिन लोगों के मकान असुरक्षित हो चुके हैं या पूरी तरह से ढह चुके हैं उनको पुनर्वास के लिए राहत मैनुअल के मुताबिक सहायता दी जा रही है।
प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। कहा कि सड़क, बिजली और पानी को बहाल करने का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed