फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People of Bairagi community singing Holi songs in temples

Kullu News: मंदिरों में होली गीत गा रहे बैरागी समुदाय के लोग

Mon, 18 Mar 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
People of Bairagi community singing Holi songs in temples
पारंपरिक संस्कृति को सहेजने के लिए होली तक जारी रहेंगे गीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। होलाष्टक शुरू होने के बाद जिले के आराध्य भगवान रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बैरागी समुदाय के लोग होली के गीत गा रहे हैं। होली तक इन गीतों की परंपरा जारी रहेगी। कुल्लू में बैरागी समुदाय के लोग पारंपरिक होली गीतों को संजोए हुए हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच भले ही आज होली पर डीजे बजते हैं, लेकिन बैरागी समुदाय के लोग सिर्फ ब्रज के होली गीत गाते हैं।
डफली और झांझ मंझीरा की ताल पर गाए जाने वाले इन गीतों से कुछ अलग ही माहौल बनता है। बीते रविवार को भी नग्गर के राधा कृष्ण मंदिर ठावा में बैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सखी री कोई मोड़ ले आओ, वन को चले दोनों भाई, मैं न लड़ी श्याम निखस गयो, मैं कैसे होरी खेलूं सांवरियां जी के संग रंग में आदि गीतों से यहां पर माहौल भक्तिमय बना। बैरागी समुदाय के लोग होली को कुछ अलग अंदाज में मनाते हैं।
विज्ञापन

होली का आगाज कुल्लू में 40 दिन पहले बसंत पंचमी के दिन हो गया था। होली के आठ दिन पहले से बैरागी समुदाय के लोग भगवान रघुनाथ सहित अन्य मंदिरों में होली गीत गाने का सिलसिला चलेगा। बैरागी समुदाय के राजकुमार महंत, संत राम महंत और विकास महंत, एकादशी महंत, मुरारी महंत, युद्धवीर दास महंत, कृष्ण महंत, दर्शन महंत ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि होलाष्टक के मौके पर भगवान रघुनाथ मंदिर में होली गीत गाने और गुलाल उड़ाने की परंपरा का निर्वहन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed