{"_id":"68d186d37aab8371f500a189","slug":"people-met-dc-for-repair-of-island-bridge-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-157629-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टापू पुल मार्ग की मरम्मत के लिए डीसी से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टापू पुल मार्ग की मरम्मत के लिए डीसी से मिले लोग
Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर के टापू पुल के रास्ते को ठीक करने के लिए उपायुक्त से मिलते शहरवासी।-संवाद
कुल्लू। अखाड़ा बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाले टापू पैदल पुल का रास्ता ठीक करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला।
उन्होंने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपकर इस मार्ग को ठीक करने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण ब्यास में आई बाढ़ से टापू पुल के बीच बने क्रेटवाल वाले मार्ग को क्षति पहुंची है। इससे जिला मुख्यालय कुल्लू की ओर खराहल, मनाली और नग्गर क्षेत्र से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बैली ब्रिज होकर घूमकर आना पड़ रहा है। इससे वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने उपायुक्त को सौंपे पत्र में कहा कि क्षेत्र के लोगों को कामकाज, खरीदारी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल के लिए जब पैदल आना पड़ता है तो इसी रास्ते से आना पड़ता है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से परेशानी हो रही है और हादसे होने का भी डर बना हुआ है। संवाद