Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People gathered to see the grand meeting of gods and goddesses in Vashishtha.

Kullu News: वशिष्ठ में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन देखने के लिए उमड़े लोग

Thu, 12 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 12 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
People gathered to see the grand meeting of gods and goddesses in Vashishtha.
जमलू देवता, फाहली नाग ने किया पवित्र स्नान, माता हिडिंबा भी पहुंचीं
विज्ञापन

ओल्ड मनाली में तीन दिन तक होगा यज्ञ, 14 को डाली जाएगी पूर्णाहुति

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। माता हिडिंबा, मनु ऋषि, फाहली नाग और जमलू देवता ने बुधवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वशिष्ठ में पवित्र स्नान किया। देव और शास्त्र विधि के अनुसार पवित्र स्नान की रस्म निभाई गई। वशिष्ठ में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन हुआ। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

वशिष्ठ में देवी-देवताओं के पवित्र स्नान करने की वर्षों पुरानी रिवायत है। सालों बाद हलाण के देवता वासुकी नाग पवित्र स्नान के लिए वशिष्ठ पहुंचे थे। बुधवार को माता हिडिंबा ने भी पवित्र स्नान किया। सुबह ओल्ड मनाली स्थित मनु मंदिर से माता की भव्य शोभायात्रा वशिष्ठ के लिए रवाना हुई। दोपहर को माता वशिष्ठ पहुंचीं। यहां देव एयर शास्त्र विधि के अनुसार पवित्र स्नान की रस्म निभाई गई। उधर, प्रीणी गांव से देवता फाहली नाग और जमलू देवता भी पवित्र स्नान के लिए वशिष्ठ पहुंचे। पवित्र स्नान के बाद ओल्ड मनाली में तीन दिन तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

14 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर देव भोज का भी आयोजन किया जाएगा। वशिष्ठ में एक साथ तीन देवताओं के आगमन से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed