फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People forced to walk six to eight km daily due to neglect of PWD

Kullu News: पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से रोज छह से आठ किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
People forced to walk six to eight km daily due to neglect of PWD
कुल्लू। ग्राम पंचायत बाराहार के ग्रामीणों को यातायात सुविधा न मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को छह से आठ किलोमीटर का रोजाना एक तरफा पैदल सफर करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल निकालने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एडीएम प्रशांत सरकैक को शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग बाराहार पंचायत की अनदेखी कर रहा है। शिकायत पत्र सौंपते समय मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

पचायत प्रधान परस राम ने कहा कि करीब दो माह पूर्व 20 अप्रैल को भारी बरसात के कारण दोहरनाला-बाराहार सड़क पर खल्याणी में लगा डंगा गिरा है। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। ऐसे में पथ परिवहन निगम बस का संचालन नहीं कर पा रहा है। इसके कारण खल्याणी, पराशी, लोट, पधर और चमाली गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है। इस दौरान उपप्रधान जीत राम, वार्ड सदस्य घूमरी देवी, दूर्गी देवी, ढाले राम, पूर्व वार्ड सदस्य बुध राम और देवी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed