फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People are craving for every drop of drinking water even in the rain

Kullu News: बरसात में भी पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Wed, 13 Aug 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
People are craving for every drop of drinking water even in the rain
न्योली और ग्राहण पंचायत में गहराई पेयजल किल्लत
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगती दो ग्राम पंचायतों में बरसात के मौसम में भी लोग पेयजल की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। पंचायतों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति नहीं हो पाई है, इस कारण हजारों ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं, अभी क्षेत्र में 16 से 20 अगस्त तक सावन मेला मनाया जाएगा, लेकिन पेयजल की समस्या ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है।
सावन मेला में करीब एक सप्ताह तक मेहमानों का आगमन भी होगा। ऐसे में उनकी पेयजल की व्यवस्था कैसे हो पाएगी। ग्रामीण अमित ठाकुर, सुशील भंडारी, रितेश ठाकुर, अनिश ठाकुर, रूप सिंह, निर्मला, संजीव आदि ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पेयजल की सप्लाई व्यवस्थित तरीके से नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पेयजल ढोना पड़ रहा है। वहीं, महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत और ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान अनूप भंडारी ने कहा कि कुछ ही दिनों में सावन मेला मनाया जाएगा। इस मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन पेयजल की समस्या होने से श्रद्धालुओं को भी ग्रामीणों के साथ परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग दोनों ग्राम पंचायतों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

पंप खराब चल रहा है, इस कारण ग्रामीणों को दिक्कत आ रही है। न्योली-ग्राहण पंचायतों के लिए फिलहाल लारी-मनारी पेयजल योजना आपूर्ति की जा रही है। पंप को जल्द ठीक करने के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है।--ओम प्रकाश , कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed