फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners will sound the trumpet of struggle against the government

Kullu News: सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूकेंगे पेंशनर

Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will sound the trumpet of struggle against the government
मांगें न मानने से खफा पेंशनरों ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ आंदोलन का किया एलान
विज्ञापन

सीएम से मांग - डीए की तीन किस्तों, पेंशन के एरियर के लिए बजट का प्रावधान करें
कहा- परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन को लेकर स्थायी हल निकालें डिप्टी सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनर महासंघ कुल्लू खंड ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया है। पेंशनरों ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा।
प्रदेश पेंशनर्स महासंघ कुल्लू खंड की मासिक बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर सरवरी के सभागार में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर शामिल हुए। कुल्लू खंड के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री से मांग की गई कि 2025-26 के बजट में डीए की तीनों किस्तों के साथ पेंशन का एरियर और संशोधित ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरी देने के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाए। उप-मुख्यमंत्री से मांग की गई कि महासंघ की स्टेट कार्यकारिणी के साथ बैठक कर परिवहन निगम के पेंशनरों को मिलने वाली पेंशन को लेकर स्थायी हल निकाला जाए। उपायुक्त कुल्लू से भी महासंघ के साथ बैठक कर पेंशनरों की समस्याओं को दूर करने की मांग की है। रामशिला से सरवरी, सरवरी से लोरन और लोरन से सनातन धर्म सभा तक नो पार्किंग जोन घोषित करने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन और विभागों से शहर की समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, संगठन सचिव हेमा शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव बुद्धि सिंह मियां, प्रचार सचिव माधो कैलाश, परिवहन निगम संगठन के सचिव टेकचंद, जिला शिकायत समिति के अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, देवी सिंह मीरा देवी कमल नेगी लता ठाकुर इंदिरा गायत्री शर्मा रूपचंद ठाकुर वेद मोतीराम ठाकुर सिंह और नीरत राम मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed