फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners will protest against the government if their demands are not accepted.

Kullu News: मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ धरना देंगे पेंशनर

Wed, 28 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will protest against the government if their demands are not accepted.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया 15 तक का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनरों की मांगें पूरा न होने से अब पेंशनर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पेंशनर एसोसिएशनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के आदेशानुसार कुल्लू जिला सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने भी फैसला किया है कि 15 सितंबर तक यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों के बारे में कोई फैसला नहीं लिया तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। कुल्लू जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रेस सचिव दिले राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन को शांतिपूर्वक तरीके से करेंगे। पेंशनरों ने सरकार को काफी समय दिया था लेकिन प्रदेश सरकार कोई निर्णय नहीं कर पा रही है। कहा कि मांगें न मानने को लेकर प्रदेशभर के पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है। अब 15 सितंबर तक मांगों को नहीं माना गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि सरकार को पहले मांगपत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed