फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners disappointed with the budget, will take out a silent rally tomorrow

Kullu News: बजट से पेंशनर निराश, कल निकालेंगे मौन रैली

Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pensioners disappointed with the budget, will take out a silent rally tomorrow
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने बजट में पेंशनरों की फिर अनदेखी की है। पेंशनरों को उम्मीद थी कि सरकार उनके लंबित वित्तीय लाभ जारी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। अब पेंशनर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में पेंशनर सरकार के खिलाफ मौन रैली निकालेंगे। यह रैली सरवरी पार्क से रथ मैदान ढालपुर तक निकाली जाएगी और मौन रहकर पेंशनर सरकार का विरोध करेंगे। यह बात रविवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशनर संगठनों ने तय किया था कि अगर सरकार लंबित एरियर, डीए, लीव इन कैशमेंट आदि वित्तीय लाभ नहीं देगी तो सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी निर्णय के चलते 20 फरवरी को सरवरी से ढालपुर तक मौन रैली निकाली जाएगी और देवसदन में पेंशनर एकत्रित होकर बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से रोष रैली में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed