फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

पेंशनरों ने उठाईं लंबित मांगें

Thu, 20 Oct 2016 10:17 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 20 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
meeting
भत्ता मांगा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शाढ़ाबाई में हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने की। बैठक में पेंशनरों ने पीएनबी बैंक की कार्य प्रणाली पर रोष जताया है। पेंशनरों ने आईआर 5 प्रतिशत देय राशि का भुगतान पेंशनरों को सितंबर महीने तक नहीं करने पर रोष जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने बताया कि यह भुगतान अन्य बैंकों ने कर दिया है, लेकिन पीएनबी यह भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


बैठक में पेंशनरों ने मांग की है कि 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन अलाउंस मूल पेंशन में शामिल किया जाने, चिकित्सा भत्ता भी एक हजार रुपये करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी एलसी देने, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए मंडलों को अधिक राशि आवंटित करने की मांग, कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू करने की मांग के साथ-साथ 2003 के बाद लगे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरानी पेंशन के आधार पर पेंशन लागू करने की मांग की गई। बैठक में एडी कायस्थ, वीके आनंद, शेर सिंह बौद्ध, रामचंद नेगी, लोतम चंद, जगदीश वर्मा, सोनी चंद, सुनील कपूर, ताराचंद, टेहड़ी सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed