{"_id":"66e173e8d62c5a9620018174","slug":"pension-should-be-given-on-the-first-date-itself-pritam-kullu-news-c-89-1-klu1001-130597-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली तारीख को ही दी जाए पेंशन : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली तारीख को ही दी जाए पेंशन : प्रीतम
विज्ञापन
सिविल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर सरकार से उठाई मांग
कहा, चिकित्सा बिलों का भी जल्द किया जाए भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता बंजार खंड के अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार की ओर से महीने की 10 तारीख को पेंशन देने के निर्णय का विरोध किया। सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों को महीने की पहली तारीख को ही पेंशन दी जाए। बंजार खंड के अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों को 12 प्रतिशत डीए, पेंशन का एरियर जल्द जारी किया जाए। सरकार पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं कर रही है।
चिकित्सा बिल का भुगतान न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कई पेंशनरों को सेवानिवृत्त हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन उन्हें अभी तक ग्रुप इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला है। इसलिए लोक निर्माण विभाग इस दिशा में उचित कदम उठाए। पेंशनर कई बार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। अगर यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में पेंशनरों को अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष भवानी नेगी, विद्यासागर, जीत राम, नोख राम, पूनी देवी, देवलू देवी, राम लाल, अमररा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
000