फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pending payments should be released: Surendra

जारी किए जाएं लंबित भुगतान : सुरेंद्र

Thu, 20 Jun 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Pending payments should be released: Surendra
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

कहा-दो साल से चिकित्सा बिलों का भी नहीं हुआ भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू एवं लाहौल स्पीति की वीरवार को कुल्लू में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की।
बैठक में परिवहन पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। परिवहन पेंशनरों ने निगम प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया। सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि मार्च 2003 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक उनके लंबित भुगतानों की अदायगी नहीं हो पाई है। न ही निगम प्रबंधन की ओर से अदायगी किए जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2016 से लेकर 2023 तक के कर्मचारियों को रिवाइज्ड पेंशन का एरियर, लीव इन कैशमेंट आदि का भुगतान जल्द किया जाए। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरा करने वाले पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि की जाए। दो सालों से मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं किया गया है। ऐसे में बीमार होने की सूरत में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही एक बैठक बुलाकर परिवहन पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। 24 जून को मंडी में एक बैठक रखी गई है, जिसमें लंबित मांगों को लेकर पेंशनर आगामी रणनीति तैयार करेंगे।

अगर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में पेंशनर सरकार के खिलाफ कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान महासचिव बेली राम कुल्लवी, बाबू राम, जोगिंद्र कुमार, मंगत राम, चेत राम, जयचंद, मीरा भारद्वाज, कुलभूषण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed