{"_id":"67e82ae6659bddee15070a90","slug":"peepal-jatra-festival-will-be-held-in-dhalpur-from-28-to-30-april-kullu-news-c-89-1-klu1001-144329-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में 28 से 30 अप्रैल तक होगा पीपल जातर उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में 28 से 30 अप्रैल तक होगा पीपल जातर उत्सव
Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्याओं सहित करवाई जाएंगी विभिन्न तरह की गतिविधियां
तैयारियां शुरू, उत्सव के आयोजन को लेकर नप की आयोजित की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद कुल्लू की शनिवार को अखाड़ा बाजार स्थित नगर परिषद कार्यालय में बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने की। उन्होंने कहा कि पीपल जातर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में कुल्लू के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मेले में लगने वाली दुकानें, डोम के आवंटन आदि का जिम्मा नगर परिषद की बनाई मार्केट, कल्चर, स्पोर्ट्स आदि कमेटियां संभालेंगी। पीपल जातर को मिनी दशहरा के नाम से जाता है।
दशहरा के बाद कुल्लू जिले का दूसरा सबसे छोटा मेला होता है। इसमें बाहरी राज्यों से व्यापारी पहुंचते हैं। ढालपुर में कई दिन तक अस्थायी बाजार सजता है। खरीदारी के लिए कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिले के लोग पहुंचते हैं। पीपल जातर में खेलकूद और अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ढालपुर में लगने वाली दुकानों के आवंटन का कार्य भी जल्द शुरू करेगी। डोम की नीलामी भी की जाएगी। कलाकेंद्र में तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की कमेटी कलाकारों का चयन करेगी। इस दौरान नगर परिषद के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--