{"_id":"68a759c922f5b8ed7706a28e","slug":"paver-blocks-will-be-installed-on-hidimba-devi-temple-and-old-manali-road-relief-will-be-provided-kullu-news-c-89-1-klu1002-155152-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिडिंबा देवी मंदिर और ओल्ड मनाली सड़क पर लगेंगे पेवर ब्लॉक, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिडिंबा देवी मंदिर और ओल्ड मनाली सड़क पर लगेंगे पेवर ब्लॉक, मिलेगी राहत
Fri, 22 Aug 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
मनाली। खस्ताहाल हुई मनाली से ओल्ड मनाली और हिडिंबा मंदिर सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। दोनों सड़कों पर छूटे हुए स्थानों पर जल्द पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। ओल्ड मनाली सड़क पर पेवर लगाने का कार्य वीरवार को शुरू हो गया।
सड़कों के चकाचक होने से इलाके के लोगों और मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। दोनों सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए लगभग 35 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली को जाने वाली सड़कों की हालत खस्ता है। दोनों सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने की योजना बनाई है।
ओल्ड मनाली सड़क पर सर्किट हाउस से लगभग 500 मीटर के दायरे में पहले चरण के तहत पेवर ब्लॉक लगेंगे। इस पर लगभग 23 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। वीरवार से इसका कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा हिडिंबा देवी मंदिर मार्ग पर भी 100 मीटर सड़क पर पेवर ब्लॉक लगेंगे। इसके लिए तकरीबन 12 लाख का बजट मंजूर हुआ है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि दोनों सड़कों पर चरणबद्ध तरीके से पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इस साल पहले चरण में 35 लाख का बजट मंजूर हुआ है।