फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patwari accused of making false report of disaster loss

Kullu News: पटवारी पर आपदा के नुकसान की झूठी रिपोर्ट बनाने के आरोप

Wed, 07 Aug 2024 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Patwari accused of making false report of disaster loss
सैंज (कुल्लू)। जुलाई 2023 में आई आपदा के नुकसान के संबंध में सैंज की ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही में हल्का पटवारी द्वारा गलत रिपोर्ट तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, हल्का पटवारी ने जानबूझकर रिपोर्ट में कई मकानों को क्षतिग्रस्त दिखाया है, जो वास्तव में पूरी तरह से सुरक्षित थे।
विज्ञापन

पुखरी गांव का निवासी शिकायतकर्ता चेत राम ने 22 मार्च 2024 को इस मामले की शिकायत विजिलेंस को दी थी। शिकायत के बाद से अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चेत राम का कहना है कि आपदा के बाद हल्का पटवारी वृत रैला ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें 22 मकानों को क्षतिग्रस्त बताया गया था, साथ ही गोशाला और डंगे भी क्षतिग्रस्त बताए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, रिपोर्ट की वास्तविकता में जमीन पर कुछ और ही स्थिति है। एसडीएम बंजार से आरटीआई के माध्यम से मांगी गई सूचना के अनुसार, कुछ मकानों और अन्य निर्माणों की स्थिति रिपोर्ट से मेल नहीं खाती है। इस मामले में मिलीभगत के चलते सरकार को नुकसान हुआ है। चेत राम ने कहा कि मुआवजे की दूसरी किश्त मिलने के बावजूद मामले की उचित जांच नहीं की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है और जिन्हें मुआवजा मिल रहा है, उनके नुकसान का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। हम मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed