फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients wandering for one and a half year in Banjar Hospital for eye checkup

Banjar Hospital: कुल्लू के बंजार अस्पताल में डेढ़ साल से आंखों की जांच के लिए भटक रहे मरीज

Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
सार

नागरिक अस्पताल बंजार में डेढ़ साल से नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली है। इसके कारण मरीज आंखों की जांच के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल बनाने अस्पताल पहुंच रहे वाहन चालकों की आंखों की जांच भी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Patients wandering for one and a half year in Banjar Hospital for eye checkup
आंखों की जांच(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले हिमाचल प्रदेश के नागरिक अस्पताल बंजार में डेढ़ साल से नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली है। इसके कारण मरीज आंखों की जांच के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल बनाने अस्पताल पहुंच रहे वाहन चालकों की आंखों की जांच भी नहीं हो रही है। इससे भारी परेशानी हो रही है। इसके कारण कुछ मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर हैं। लोग 60 किलोमीटर का सफर कर कुल्लू अस्पताल आकर आंखों की जांच करवा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे हैं जबकि मशीन कई सालों से कमरे के भीतर धूल फांक रही है। इस पर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे बैठा है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। बुढ़ापे में आंखों की जांच के लिए वरिष्ठ नागरिक धक्के खा रहे हैं। देवी-देवता कारदार संघ के जिला महासचिव टीसी महंत, किशन डोगरा, अनुज सूद, धनेश्वर और लोकेंद्र का कहना है कि बंजार अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ न होने का खामियाजा बुजुुर्गों के साथ बंजार और सराज विधानसभा की आम जतना को भुगतना पड़ रहा है। उन्होनें सरकार और विभाग से जल्द खाली पद को भरने की मांग की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाएं की हालत खराब
भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर है। कई अस्पतालों में चिकित्सक के पद खाली हैं। नागरिक अस्पताल बंजार में भी मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। मरीज मजबूरी में 60 किलोमीटर दूर कुल्लू उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं।-दुष्यंत ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
नागरिक अस्पताल बंजार में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक के खाली पद को लेकर उच्चाधिकारियों को बता दिया है। जल्द तैनाती की उम्मीद है। अस्पताल के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अल्ट्रासाउंड सुविधा भी शुरू होगी। इसकी लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed