फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parking allotted without tender in Manali

Kullu News: मनाली में बिना टेंडर अलॉट कर दीं पार्किंग

Thu, 27 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Parking allotted without tender in Manali
महज 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर पार्किंग देने पर उठने लगे कई तरह के सवाल
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे ने रखा था टेंडर करवाने का प्रस्ताव
चार पार्षदों की बनी 10 फीसदी बढ़ोतरी पर पार्किंग देने की सहमति, वार्षिक बजट भी पारित

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। शहर में नगर परिषद की पार्किंग बिना टेंडर अलॉट कर दी गई हैं। नगर परिषद की जनरल हाउस की बैठक में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ पार्किंग अलॉट की गईं।
नगर परिषद के इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि यदि नए सिरे से टेंडर करवाए जाते तो नगर परिषद की आय में और इजाफा हो सकता था। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे और पार्षद ने इस पर आपत्ति जताते हुए टेंडर करवाने का सुझाव रखा था लेकिन अन्य चार पार्षदों की पार्किंग 10 फीसदी बढ़ोतरी पर देने पर सहमति बनी। बहुमत के आधार पर पार्किंग बिना टेंडर ही अलॉट हुईं।

बैठक में वार्षिक बजट भी पारित किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 का संभावित बजट करीब 13.10 करोड़ का होगा जबकि विभिन्न प्रकार के कार्यों पर करीब 12.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने सामान्य विभाग के लिए 1,44,16,560, विधि विभाग के लिए 1.32 लाख रुपये, नगर परिषद की संपत्ति के लिए 23,18,600, जल योजना के लिए 5 लाख, स्वास्थ्य विभाग के लिए 3,44,61,788, निर्माण कार्य के लिए 2,41,76,952, अदृष्ट प्रभार के लिए 50 लाख रुपये का बजट पारित किया है। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि अनुमानित आए 12,40,2500 रखी गई है जबकि 70,14036 रुपये अनुमानित बजट की राशि शेष है। कुल 13,10,39036 का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में छह पार्षद उपस्थित थे। चार ने पार्किंग के टेंडर करवाए बगैर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ यथावत रखने पर सहमति जताई। दो ने ही इस पर आपत्ति जताई और नए सिरे से पार्किंग के टेंडर करवाने का सुझाव रखा था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed