{"_id":"69b596b8a12c88a7a1009d9a","slug":"parents-were-shocked-to-hear-the-news-of-their-young-sons-death-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171312-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुए मां-बाप
विज्ञापन
कुल्लू। बिलासपुर जिले में लगघाटी के भेड़पालक की हत्या से कुल्लू घाटी में सनसनी फैल गई है। 46 वर्षीय संजू लगघाटी की पंचायत का रहने वाला था। वह अपनी बकरियों को चराने गया हुआ था। जवान बेटे की हत्या से बूढ़े मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुजुर्ग माता-पिता को जैसे ही अपने बेटे की मौत की सूचना मिली तो वे बेसुध हो गए।
गांव में चीख पुकार मच गई। ब्राह्मण पंचायत के खोपरी गांव का रहने वाला संजू बकरी पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। दो भाइयों में बड़े संजू की हत्या के बाद से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि संजू सर्दी के मौसम में अपनी बकरियों को लोअर हिमाचल की तरफ ले जाता था और गर्मी के मौसम में गांव की ओर लाता था। आजकल वह अपनी भेड़ बकरियों को लेकर कुल्लू की तरफ आ रहा था।
इसी दौरान उनकी भेड़-बकरियां बिलासपुर की सलवाड़ पंचायत के मलोट क्षेत्र में डेरा डाले हुए थीं। जवान बेटे की हत्या से बेसुध बुजुर्ग माता बुद्धि देवी, पिता गौरी दत्त, छोटे भाई बुधराम और दो छोटी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में छाए मातम के बीच अब गांव वासी परिवार के लोगों को ढाढ़स दे रहे हैं। परिवार के लोगों ने इस हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद