{"_id":"5e9dfa0a8d7653e57b1859d62bf5e233","slug":"pardhan-elected-with-agreement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआई में मनोरमा, तलाड़ा में सुनीता बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआई में मनोरमा, तलाड़ा में सुनीता बनीं प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगघाटी की बुआई पंचायत में सभी सदस्यों को जनता ने निर्विरोध चुन लिया है। तीन गांवों की जनता ने एकजुटता का परिचय देते हुए यहां बिना विरोध से पंचायत के सभी सदस्यों को आपसी सहमति से चुन लिया है। इसके साथ ही इस पंचायत को दस लाख रुपये मिलेंगे, जिससे पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। पंचायत प्रधान मनोरमा देवी को चुना गया, जबकि मोहर सिंह को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन
वार्ड नंबर एक जोंगा से रंगीला देवी, वार्ड नंबर-2 डाढग से हीरामणि, वार्ड नंबर-3 बुआई से बुद्धि सिंह, वार्ड नंबर-4 बुआई से मानचंद तथा वार्ड 5 बुआई से गुड्डी देवी को वार्ड पंच मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पंचायत प्रधान मनोरमा देवी ने उन्हें प्रधान पद पर मनोनीत करने के लिए जोंगा, बुआई और डाढग की जनता का आभार प्रकट किया है। वहीं, ग्राम पंचायत तलाड़ा में भी पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। पंचायत के निर्वाचन अधिकारी समीर भटनागर ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुनीता देवी को पंचायत में प्रधान पद के लिए चुना गया है। बालकृष्ण शर्मा को उप प्रधान बनाया गया है, जबकि लता देवी, खीमी देवी, डिंपल कुमारी, नारायण सिंह, तारा चंद को वार्ड मेंबर चुना गया है। गौरतलब है कि तलाड़ा पंचायत तीसरी बार निर्विरोध चुनी गई है। तलाड़ा पंचायत की प्रधान सुनीता देवी और उप प्रधान बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन