फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panic among people due to sighting of leopard in Hathithan

Kullu News: हाथीथान में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

Thu, 22 Aug 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Panic among people due to sighting of leopard in Hathithan
भुंतर (कुल्लू)। हाथीथान में वीरवार को एक बगीचे में तेंदुआ दिखने के बाद लोग दहशत में हैं। कुछ लोगों ने एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में तेंदुआ सेब के बगीचे में घूमता दिख रहा है। वीरवार को जब यह तेंदुआ बगीचे में देखा तो लोगों ने सूचना पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद प्रधान मौके पर पहुंचे। पंचायत ने वन विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर आए। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो यह अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं बड़ा भूईन पंचायत के प्रधान विनोद कायस्था ने कहा कि बगीचे में घूम रहे तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। वन विभाग के आरओ भुंतर भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed