फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   panchyat Work

स्वीकृति के अभाव में बजट होने पर भी नहीं हो रहे काम

Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
panchyat Work
बजट के बावजूद काम अटके - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू। कुल्लू विकास खंड की ग्राम पंचायतों में पारित शेल्फों को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण लाखों के विकास कार्य थम गए हैं। आठ माह के अंतराल में पंचायतों में कई विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में नियमानुसार शेल्फ पारित कर भेजे गए हैं। हालांकि इसके लिए पंचायत के पास बजट भी उपलब्ध है, लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति के बिना बजट को प्रधान खर्च नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, जनता प्रधानों से आठ माह में हुए विकास कार्यों का हिसाब मांग रही है। मामले को लेकर देवभूमि प्रधान संघ की बैठक सोमवार को कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा ने की।

विज्ञापन


बैठक के बाद संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ सदर से मिला और पारित शेल्फ की कार्यवाही को लेकर जानकारी हासिल की। प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अधिकारी भी मिला। संघ के प्रधान गोपी चंद शर्मा ने बताया कि डीपीओ कुल्लू ने जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बैठक में संगठन प्रधान ने कहा कि प्रधान विकास कार्य करवाने के लिए सक्षम हैं, लेकिन बिना प्रशासनिक अनुमति बजट खर्च नहीं किया जा सकता है। उन्होंने 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी से आग्रह किया है कि कुल्लू विशेष रूप से आकर कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान करें। ताकि प्रधान प्राप्त राशि से विकास को गति दे सके। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष जय राम ठाकुर, मनोरमा ठाकुर, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, मुख्य सलाहकार नंद लाल, सचिव गीता ठाकुर, सदस्य बीना कुमारी, शीला देवी, उमा देवी, कमला, विमला ठाकुर, सुमित्रा, सूरजमणी, शांता देवी, जयवंती, चित्रलेखा, पितांबर, कल्पना और प्रेस सचिव देवानंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed