फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchayats of the district will be seen clean

जिले की पंचायतें साफ-सुथरी आएंगी नजर

Mon, 30 Aug 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Panchayats of the district will be seen clean
कुल्लू। कुरकुरे, चिप्स सहित अन्य पैकिंग सामान का कचरा अब पंचायतों में देखने को नहीं मिलेगा। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत हर घर से पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को प्लास्टिक की बोतलों में कुरकुरे, चिप्स, मेगी आदि के खाली लिफाफों को भरकर रखना होगा। इसके लिए बाकायदा ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। डीआरडीए परियोजना अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इससे पूर्व ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके प्रथम चरण में जिले की 32 पंचायतों से घर-घर जाकर कूड़ा लिया जा रहा है। गौरतलब है कि पॉलीथिन और प्लास्टिक के कचरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यह पर्यावरण के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में डीआरडीए ने पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का यह तरीका खोजा है। योजना के पहले चरण में पंचायत जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवियों, महिला व युवक मंडलों के सदस्यों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में डीआरडीए परियोजना अधिकारी सुरजीत ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है।, लेकिन अभी लोग इसको लेकर संजीदा नहीं है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा और पंचायत को प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed