फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchayat was a sign of Nirmand being the best in cleanliness

स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ रहीं निरमंड की निशानी पंचायत

Fri, 21 Jan 2022 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayat was a sign of Nirmand being the best in cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में स्वच्छता में विकास खंड निरमंड की निशानी पंचायत अव्वल रही है। यह सर्वे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से पंचायत स्तर पर किया गया था। इसमें छह पंचायतों को पुरस्कार राशि के तौर पर चुना गया है।
इन सभी पंचायतों को गणतंत्र दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ पंचायत निशानी है, जिसे तीन लाख रुपये की राशि बतौर इनाम मिलेगी। आनी ब्लॉक की नम्होंग, बंजार खंड की मंगलौर, कुल्लू खंड की मशगां, नग्गर खंड की प्रीणी और निरमंड ब्लॉक की देहरा पंचायत को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सभी पंचायतों को महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार के तहत सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार 2017-18 के तहत ग्रामीण विकास अभिकरण की टीम की ओर से पंचायतों का सर्वे किया था। इस टीम में सभी विभागों के एक-एक अधिकारी को शामिल किया था। पंचायत स्तर पर सभी कार्यों को ध्यान में रखकर पंचायतों का चयन किया था। हालांकि इन पंचायतों को 2017-18 में चयनित किया गया था, लेकिन कोरोना के चलते पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

इस तरह होता है पंचायतों का चयन
उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू सुरजीत सिंह ठाकुुुर ने बताया कि स्वच्छता सर्वे में पहले ब्लॉक स्तर पर दो-दो पंचायतों को चुना जाता है। इसके बाद जिला स्तर और डिविजन स्तर पर पंचायतें चयनित की जाती हैं। इसमें पुरस्कार राशि ज्यादा मिलती है। इसके बाद फिर राज्य स्तर पर भी पंचायतों का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें निशानी पंचायत को तीन लाख, जबकि अन्य पांच को एक-एक लाख की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed