{"_id":"cb1d24e31382e98d83e6f54481ddaf17","slug":"panchayat-election-roaster-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण ने तोड़ा कइयों का चुनाव लड़ने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण ने तोड़ा कइयों का चुनाव लड़ने का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिल रहा है। रोस्टर जारी होने के बाद कई लोगों का चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है। जबकि उन्होंने महीनों पहले से चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं। चुनावों के पहले ही लोगों के बीच में जाकर कई प्रत्याशियों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
ऐन वक्त पर जारी हुए रोस्टर से कई लोग इस बार चुनाव में नहीं लड़ पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पंचायत प्रधान की सीटें जो पिछली बार महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, उनमें से कई सीटें इस बार भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में इन सीटों पर पुरुष प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों में पंचायत चुनावों के लिए रोस्टर जारी होने के बाद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जिला की कुछ पंचायतों में आरक्षण बरकरार रहने से प्रत्याशियों को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। ऐसे में कुछ लोग चुनावी रोस्टर जारी होने के बाद बेहद खुश हैं कि उन्हें एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
उधर, इस मामले को लेकर पूईद पंचायत के उपप्रधान गुप्त राम ठाकुर ने कहा कि पिछली बार पूईद पंचायत प्रधान की सीट महिला एससी के आरक्षित थी। इस बार भी प्रधान महिला ही होंगी। ऐसे में पुरुष प्रत्याशी प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोस्टर जारी होने से प्रत्याशियों में कहीं खुशी तो कहीं निराशा देखी जा रही है।