{"_id":"66cb3961072e6634890ad437","slug":"panchayat-chowkidars-should-be-made-daily-wage-earners-mohar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129489-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए : मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए : मोहर
विज्ञापन
बंजार खंड ने चुनी कार्यकारिणी, संजय ठाकुर को बनाया गया उपाध्यक्ष
कहा, सरकार पंचायत चौकीदारों के साथ बरत रही भेदभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पंचायत चौकीदार संघ खंड बंजार की बैठक रविवार को हुई। इसमें पंचायत चौकीदार संघ खंड बंजार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चौकीदार संघ खंड बंजार के अध्यक्ष पद पर मोहर सिंह को चुना गया। संजय ठाकुर उपाध्यक्ष, फतेहचंद को सचिव, कुमारी नैना को सह सचिव, कोषाध्यक्ष तावे राम, मुख्य सलाहकार चुन्नी लाल बनाए गए।
बंजार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ने कहा कि सभी विभागों में चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को 7 वर्ष के बाद दैनिक वेतनभोगी बनाने का प्रावधान है, जबकि पंचायती राज विभाग में इस प्रकार का प्रावधान नहीं है। पंचायत चौकीदारों को 12 वर्ष तक अंशकालिक सेवाएं देने के बाद दैनिक वेतनभोगी बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पंचायत चौकीदारों की सेवानिवृत्ति की उम्र निकल जाती है, उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाता है। इस व्यवस्था को लेकर पंचायत अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी चौकीदारों में सरकार के प्रति आक्रोश है।
उन्होंने मांग की कि पंचायत चौकीदारों के साथ बरती जा रही भेदभावपूर्ण नीति को समाप्त किया जाए। 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले अंशकालिक को पंचायत चौकीदार के लिए दैनिक वेतनभोगी बनाने की अधिसूचना जारी की जाए। पंचायत चौकीदारों के वेतन को पंचायत समिति के खाते के बजाय सीधे तौर पर 2 से 7 तारीख तक उनके बैंक खाते में डाला जाए। इस दौरान वेद प्रकाश, ईश्वर, तेज बहादुर, नरेंद्र सिंह, शारदा देवी, जगदीश आदि उपस्थित रहे। संवाद