फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchat election.

पंचायत चुनाव में प्रचार हुआ हाईटेक

Tue, 08 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पतलीकूहल (कुल्लू)।
ब्यूरो, अमर उजाला/पतलीकूहल (कुल्लू)। Updated Tue, 08 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Panchat election.

इस बार पंचायतीराज संस्थाओं के लिए हो रहा प्रचार काफी हाईटेक हो गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगने के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


बाकायदा फेसबुक पर पेज बनाकर इलाके के विकास के लिए अपना नजरिया दर्शाने के बाद वोट देने की गुहार लगाई जा रहा है। उझी घाटी के दिग्गज नेता देवेंद्र नेगी ने अपनी पुत्रवधू रितु नेगी को नसोगी वार्ड से हिलोपा-विकास मंच गठबंधन का प्रत्याशी बनाने के बाद फेसबुक पेज का नाम ही बदलकर देवेंद्र नेगी पुत्रवधू रख दिया है।
विज्ञापन


वे दिनभर के प्रचार की फोटो समेत तमाम जानकारी फेसबुक पर अपलोड कर रहे हैं। वहीं नसोगी से कांग्रेस प्रत्याशी विद्या नेगी भी फेस बुक पर प्रचार जारी रखते हुए वोट के लिए अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा के वशिष्ठ वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे ठाकुर दास भी फेसबुक पर छाए हुए हैं। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर फेसबुक पर फोटो चस्पां करते हुए वोटरों से उन्हें जिताने की गुहार लगाई है।


उधर रायसन वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चित्रलेखा भार्गव ने पोस्टर बैनर लगाने के अलावा व्हाट्सएप पर भी प्रचार पर जोर दिया हुआ है। उक्त सभी प्रत्याशियों को कहना है कि घर घर में एंड्रॉयड फोन, लैपटॉप तथा टैब पहुंच जाने के चलते उन्हें परंपरागत प्रचार के अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रचार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed