फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Outcry over the mistreatment of Rahul Gandhi

Kullu News: राहुल गांधी से दुर्व्यवहार के विरोध में बोला हल्ला

Fri, 09 Oct 2026 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Outcry over the mistreatment of Rahul Gandhi
लाहौलके उदयपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली के दौरान भाग लेते कांग्रेस के कार्यकर्ता।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और भाजपा को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदयपुर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कथित वोट चोरी के मुद्दे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों के साथ की जा रही बर्बरता के विरोध में किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ प्रवक्ता अनुराधा राणा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का अधिकार सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर किसी भी प्रकार का सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed