फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Our culture is from Sanskrit, it is necessary to promote it: Prof. Murali

संस्कृत से है हमारी संस्कृति, बढ़ावा देना जरूरी : प्रो. मुरली

Mon, 24 Feb 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Our culture is from Sanskrit, it is necessary to promote it: Prof. Murali
कुल्लू के अटल सदन में क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के संबाे​धित करते हुए।-संवाद
कुल्लू में तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का समापन
विज्ञापन

आठ राज्यों से आए विद्वानों को वितरित किए प्रमाण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल सदन में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्वानों और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत से हमारी संस्कृति है। संस्कृत को बढ़ावा देना जरूरी है। खासकर वैदिक मंत्रों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसके चलते हमें इन्हें रोज के जीवन में ढालना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से वैदिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूकता होगी और हमारी पुरातन संस्कृति का संरक्षण हो पाएगा। इसके चलते इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर आयोजक डाॅ. ओम कुमार ने कहा कि तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। इससे यहां की धरती पवित्र हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के प्रयास किए जाएंगे। सम्मेलन में आठ राज्यों के विद्वानों ने हिस्सा लिया और यहां आकर वैदिक पाठ किया। इस मौके पर विद्वानों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed