फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Orchardists are facing difficulties due to the closure of the Jibhi-Gadagushaini road.

Kullu News: जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क के बंद होने से बागवान हो रहे परेशान

Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Orchardists are facing difficulties due to the closure of the Jibhi-Gadagushaini road.
बंजार (कुल्लू)। सराज घाटी की जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क दो सप्ताह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। भरठीधार में क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की दिशा में कार्य नहीं हो पाया है। इस कारण स्थानीय लोगों को बंजार, कुल्लू और मंडी आने-जाने के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक लोगों से भारी किराया वसूल रहे हैं। सराज घाटी में सेब सीजन भी रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन बंद सड़क बागवानों के लिए आफत बनी हुई है। जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क के बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं होने से बागवानों को फसलें मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान-बागवान रोशन लाल, मेहर सिंह, पनालाल, हेतराम, झाबे राम, निका राम, सौरभ ठाकुर आदि ने कहा कि सड़क भरठीधार में बड़े वाहनों के लिए बंद है। बस सेवा के अलावा बड़े मालवाहक वाहन भी क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें किराया भी ज्यादा अदा करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क को जल्द सुधारा जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों के साथ किसानों और बागवानों को राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि भरठीधार में सड़क दुरुस्त करने के लिए डंगा लगाया जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed