Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   OPDs closed, patients shivered, and received expensive treatment at private hospitals.

Kullu News: ओपीडी बंद, ठिठुरते रहे मरीज, निजी अस्पतालों में करवाया महंगा इलाज

Fri, 26 Dec 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 26 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
OPDs closed, patients shivered, and received expensive treatment at private hospitals.
कुल्लू अस्पताल में डॉक्टर की हड़ताल के चलते मरीज लेकर हुए परेशान।
क्षेत्रीय अस्पताल में 293 मरीजों ने करवाया पंजीकरण, ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर
विज्ञापन

चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल के कारण झेलनी पड़ीं दिक्कतें, लगी रहीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुक्रवार को सुबह 293 मरीज ठंड में ठिठुरते हुए पंजीकरण करवाने पहुंचे लेकिन चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर होने के कारण ओपीडी में उपचार नहीं मिला। मायूस मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा जिससे उन्हें महंगा उपचार करवाना पड़ा।
दिन : शुक्रवार, समय : सुबह 8 बजे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तेज ठंड के बीच मरीजों का पहुंचना शुरू हुआ। अस्पताल के मातृ शिशु खंड में स्थापित महिला एवं शिशु और नए भवन में पुरुष और ऑनलाइन पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की लाइनें लग गईं। अस्पताल के सभी काउंटरों पर मरीजों का पंजीकरण सुबह 9 बजे शुरू हुआ। 293 मरीजों का पंजीकरण किया गया लेकिन 9:45 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे। ओपीडी के बाहर 10 बजे तक मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे लेकिन सूचना मिली कि चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर हैं। ओपीडी में किसी का उपचार नहीं होगा।
विज्ञापन

मायूस होकर मरीज अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में पहुंचे। वहां भी पंजीकरण और ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें रहीं। उपचार न मिलने पर मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। इससे मर्ज बढ़ने के साथ उन्हें महंगा उपचार भी करवाना पड़ा। अस्पताल में मरीजों का आना-जाना दोपहर 1:30 बजे तक अधिक रहा। पंजीकरण काउंटर बंद होने और जानकारी जुटाने पर पता चला कि ओपीडी में उपचार नहीं होगा। मरीज आत्मा राम, मोहर सिंह ने कहा कि उन्हें मेडिसिन ओपीडी में उपचार करवाना था लेकिन चिकित्सक अवकाश पर हैं। सुषमा, आशा, शिवानी, ऋतिका ने कहा कि करीब ढाई माह बाद उन्हें अल्ट्रासाउंड की डेट मिली थी। चिकित्सकों के अवकाश पर होने से निजी अस्पतालों में 1,600 से 3,000 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के आवाह्न पर चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे। ओपीडी में उपचार नहीं हो पाया। वार्ड में भर्ती मरीजों का रूटीन चेकअप किया गया। आपातकालीन ओपीडी में भी मरीजों को उपचार की सुविधा दी गई।

--
ट्राॅमा सेंटर में 300 से अधिक मरीजों का उपचार
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं। अस्पताल में रोजाना ओपीडी 1,200 से 1,400 के बीच रहती है। शुक्रवार को भी मरीजों की भीड़ अस्पताल में उमड़ी लेकिन चिकित्सक अवकाश पर रहने से ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed