{"_id":"69ecac82fe948f7a9000cbe9","slug":"one-way-traffic-should-be-allowed-on-the-rcc-bridge-gautam-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174776-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीसी ब्रिज से एकतरफा की जाए आवाजाही : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीसी ब्रिज से एकतरफा की जाए आवाजाही : गौतम
विज्ञापन
मनाली। मनाली गांव बाईपास से आने वाला ट्रैफिक जब फोरलेन आरसीसी ब्रिज के पास मुख्य मार्ग से जुड़ेगा, तो पर्यटन सीजन के दौरान भारी जाम की स्थिति पैदा होने की आशंका है। इसका असर माल रोड से लेकर आईबैक्स होटल तक और आरसीसी पुल से रांगड़ी तक पूरे क्षेत्र में देखने को मिल सकता है।
यह बात मनाली डेवलपमेंट काउंसिल के मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मनाली क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या पहले के मुकाबले लगभग 20 गुना बढ़ चुकी है। वर्तमान में हालात यह हैं कि चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को दो से तीन घंटे लग रहे हैं।
गौतम ठाकुर ने मनाली प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि आरसीसी ब्रिज से वाहनों की आवाजाही को एकतरफा (वनवे) किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया गया, तो नया बाईपास भविष्य में गंभीर जाम की समस्या का कारण बन सकता है। संवाद