{"_id":"68335041fb63dad0f10d37a7","slug":"one-teacher-is-shaping-the-future-of-15-students-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148354-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक शिक्षक संवार रहा 15 विद्यार्थियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक शिक्षक संवार रहा 15 विद्यार्थियों का भविष्य
Sun, 25 May 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र शाक्टी के माध्यमिक विद्यालय में खाली चल रहे शिक्षकों के पद
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलेेंगे अभिभावक, शिक्षकों की नियुक्ति की रखेंगे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाक्टी में शिक्षकों की कमी चल रही है। विद्यालय महज एक शिक्षक के सहारे चल रहा है।
इससे अति दुर्गम गांव शाक्टी के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक शिक्षा विभाग से नए शैक्षणिक सत्र में स्टाफ की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।
दुर्गम विद्यालय में वर्तमान समय में 15 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में एक टीजीटी आर्ट्स ही है। दो शिक्षकों शास्त्री और टीजीटी नॉन मेडिकल के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
दुविधा तो यह है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए 25 से 30 किलोमीटर दूर सैंज भी नहीं भेजा जा सकता। निहारनी से शाक्टी तक करीब 20 किलोमीटर का एकतरफा पैदल सफर करना पड़ता है। अभिभावक निरत राम, डाबे राम, डोले राम, नारायण और हीरालाल ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग दुर्गम गांवों के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षकों की तैनाती करें। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तीर्थ राम और वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई है। ऐसे में अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से मिलने और समस्या के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।
--