{"_id":"b863212684987bdb9c132a8f47f91c12","slug":"one-person-beaten-on-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोककर की मारपीट, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के सरवरी में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फोजल के धनोगी गांव निवासी देवी सिंह की शिकायत पर सदर थाना कुल्लू में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ढालपुर से सरवरी की ओर जा रहा था। ऐसे में जाणा गांव के धनी राम ने उसका रास्ता रोक लिया। वह पुरानी बात को लेकर उससे तकरार करने लगा।
विज्ञापन
बाद में उसने तैश में आकर देवी सिंह को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उस पर लातघूंसों की बौछार शुरू कर दी। पास से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे धनीराम के चंगुल से छुड़वाया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। धनीराम को गिरफ्तार करने को पुलिस रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून को अपने हाथ में लेने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन