{"_id":"bee122138e663f117e8728f928158294","slug":"one-person-arrested-in-muerder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की पत्नी की हत्या में दोस्त का साथ देने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने शिमला जिला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना कुल्लू लाकर अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी लीलाधर उर्फ ललित ने करीब दस रोज पहले मणिकर्ण घाटी के जलुग्रां में अपने दोस्त मानचंद के साथ षड्यंत्र रचकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को सिंचाई टैंक में छिपा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्या में दोस्त का साथ देने वाला लीलाधर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।
विज्ञापन
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने सभी पुलिस थानों और चौकियों को सूचित करने के अलावा राज्य की सीमा से सटे थानों को भी अलर्ट कर दिया था। मोबाइल पर आरोपी की लोकेशन शिमला के जुब्बल में ट्रेस होने के बाद उसे गिरफ्तार करने को जाल बिछाया गया। इस कामयाबी पर एसपी कुल्लू पदम चंद ने अपने जवानों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन