फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One lakh reward will be given to the person who gives clue of murder

हत्या का सुराग देने वाले को मिलेगा एक लाख इनाम

Mon, 18 Apr 2022 09:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
One lakh reward will be given to the person who gives clue of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीपवर्ती चचोगा गांव में महिला की हत्या मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। शव मिलने के करीब 12 दिन बाद भी एसआईटी के हाथ खाली हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्या का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक ने इसका एलान किया है। उधर, पुलिस ने मृतक महिला की ओर से पहने आभूषण भी सार्वजनिक किए हैं। पुलिस के अनुसार यदि इन आभूषणों के बारे में किसी को कोई जानकारी है तो वह इसे पुलिस से साझा करें। मनाली के चचोगा गांव में छह अप्रैल को पत्थरों के बीच महिला का शव मिला था। स्लीपिंग बैग में बांधकर रखे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की हत्या गला घोंटने से हुई थी। मामले की जांच के लिए डीआईजी मंडी मधुसूदन की अगुवाई में दो एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा, कमांडेंट थर्ड आईआरबी सौम्या सांबशिवन, सीआईडी के डीएसपी प्रशांत शर्मा, प्रशासन की तैनाती हुई है। पिछले कई दिनों से एसआटी इस मामले की जांच कर रही है। कई बार मौके का भी दौरा किया है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए इस मामले की जांच की है। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही मोबाइल लोकेशन का डंप डाटा भी एकत्रित किया गया है। सैकड़ों लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। अब पुलिस ने हत्या के मामले का सुराग देने वाले को ईनाम की घोषणा की है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि महानिदेशक ने हत्या का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उनके अनुसार इस मामले में मृतक महिला या उसकी हत्या करने वाले के बारे में किसी के पास कोई जानकारी है तो वह पुलिस से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed