फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One kg of hashish recovered from an abandoned bag in Bara Bhuin

Kullu News: बड़ा भूईन में लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद

Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
One kg of hashish recovered from an abandoned bag in Bara Bhuin
बड़ा भूईन में लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस ने भुंतर के बड़ा भूईन में एक रेन शेल्टर में लावारिस बैग से एक किलो 100 चरस बरामद की है। हालांकि चरस तस्करी कौन कर रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामले में संलिप्त अज्ञात आरोपी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस भुंतर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक रेन शेल्टर में एक लावारिस बैग देखा। संदिग्ध दिखने पर जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। उधर, एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस थाना बंजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन

--


बंजार में दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी साहिल वाजवा ने कहा कि वह सोझा में एक कैफे में मैनेजर हैं। 23 दिसंबर को एक आरोपी कैफे में आया और उन्हें व एक अन्य कर्मी को जान से मारने की धमकी। दूसरे पक्ष से पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह अपने घर के आंगन में खड़ी थीं। इस बीच, एक आरोपी ने गाली-गलौज करने के साथ उन्हें गंदी नीयत से छुआ। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने बंजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पिता पर लगाया मारपीट करने का आरोप
कुल्लू। सराच गांव के एक व्यक्ति ने अपने पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में हुक्म चंद ने कहा कि 22 दिसंबर को उनके पिता ने कमरे में आकर उन्हें पीटा। मारपीट से बचने के लिए जब वह कमरे से बाहर आए तो पिता ने उन्हें रास्ता रोककर पीटा। मारपीट से उन्हें चोटें आई हैं। उधर, एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने कुल्लू थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद

--

जीप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

मनाली। पर्यटन नगरी में जीप ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी है। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने अब मनाली थाना में जीप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 23 दिसंबर को वशिष्ठ चौक के समीप रात करीब 10:30 बजे यह हादसा पेश आया। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed