फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One dozen tress to be fell for the sake of Mallroad in Dhalpur

मालरोड की बलि चढ़ेंगे ढालपुर के एक दर्जन पेड़

Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
One dozen tress to be fell for the sake of Mallroad in Dhalpur
कुल्लू के ढालपुर में सुखाने के लिए हरे पेड़ो के तनों में मारे गए कट। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में बनने वाले मालरोड की बलि एक दर्जन हरे पेड़ चढ़ जाएंगे। इससे शहर सुंदरता पर ग्रहण लग जाएगा। शनिवार को नगर परिषद ने पेड़ों को निचली सतह से सुखाने के लिए काटना शुरू कर दिया है। इस पर लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

हालांकि पेड़ों को काटने के लिए जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद नगर परिषद ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह सभी हरे पड़े शहर की सुंदरता को बरकरार रखते हैं। गर्मी के सीजन में दूरदराज क्षेत्रों से मुख्यालय पहुंचें लोगों को छाया भी देते हैं। कुछ रेहड़ी-फड़ी धारक इन पेड़ों के नीचे भी बैठ कर अपना सामान बेचते हैं। अब ढालपुर को मालरोड की तर्ज पर बनाने के चलते ये सभी पेड़ इसकी भेंट चढ़ जाएंगे। इससे शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन का तर्क है कि ढालपुर मालरोड की तर्ज पर बनेगा। इससे शहर पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा दिखेगा। कुछ पेड़ इसकी चपेट में आएंगे लेकिन मालरोड बनने के बाद यहां की सुंदरता सबको अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि बताया कि ढालपुर को मालरोड की तर्ज पर बनाया जाएगा जिसके बाद शहर अच्छा दिखेगा। इसकी चपेट में कुछ पेड़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed