{"_id":"6c0765a9d87fd5f1e3358c5ede36c57f","slug":"one-dead-in-car-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार से गहीधार की ओर जा रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी-49 1745 बंजार से गहीधार जा रही थी। इसी दौरान शाईरोपा के समीप नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कुर्मदत्त निवासी (मठियाणा) गहीधार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक समेत अन्य चार लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सालय बंजार पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई चमनलाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रशासन की ओर से तहसीलदार बंजार ने मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रभावित परिवार को प्रदान की है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन कर रहे एएसआई चमनलाल ने बताया कि इस गाड़ी में कुर्मदत्त निवासी मठियाणा, पुनेराम पुत्र शोभाराम (38) निवासी मठियाणा, परसराम पुत्र सूरतराम (32) निवासी मठियाणा, लतादेवी पत्नी परसराम (30) निवासी मठियाणा और चालक तथा गाड़ी मालिक मनमोहन सिंह पुत्र तुलसीराम (26) निवासी थाणेधार बंजार सवार थे। इनमें कुर्मदत्त की मौत हो गई।
विज्ञापन