{"_id":"61c4bcad1016f113e6165faa","slug":"one-arrested-with-three-kilos-of-charas-kullu-news-sml3944592129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
One arrested with three kilos of charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल/कुल्लू। पतलीकूहल पुलिस ने एक व्यक्ति से तीन किलो चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वीरवार को पतलीकूहल पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। आरोपी पहाड़ी से दुआड़ा की ओर आ रहा था। पुलिस को देख वह चौंक गया। पकड़े जाने के डर से वह भागने लगा।
पुलिस को उसकी हरकतें देखकर शक हुआ। पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 970 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस का एक हिस्सा फोरेंसिक लैब भेजा गया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय हीरा लाल निवासी मेहा डाकघर फोजल तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
--