{"_id":"68db6e63cc031c4a7604a2f4","slug":"one-accused-arrested-for-threatening-to-bomb-dc-office-kullu-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: डीसी कार्यालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: डीसी कार्यालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Sep 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:15 AM IST
सार
एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि आरोपी के अंतरराज्यीय संबंधों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईमेल के माध्यम से 2 मई, 2025 को जिला कुल्लू के उपायुक्त कार्यालय में बम की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मैंगलोर और बेंगलुरु से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जो इस अपराध में इस्तेमाल किए गए। ये फोबाइल कर्नाटक के मेडिकेरी से चोरी किए गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितिन शर्मा निवासी बलजीत नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी का इसी तरह की धमकियां भेजने के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी और हैदराबाद में आपराधिक रिकॉर्ड था। आरोपी नितिन शर्मा को अगस्त 2025 में मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब उसे जांच के लिए कुल्लू लाया गया है। उसकी पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल की गई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि आरोपी के अंतरराज्यीय संबंधों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन