{"_id":"6967c5b0e8d6650c580eecec","slug":"on-the-very-first-day-the-bus-of-kullu-ani-via-shush-route-was-found-panting-in-the-middle-of-the-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-166602-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहले दिन ही बीच सड़क में हांफी कुल्लू-आनी वाया शुश रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहले दिन ही बीच सड़क में हांफी कुल्लू-आनी वाया शुश रूट की बस
Wed, 14 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
आनी से कुल्लू वाया शुश आ रही बस माशनूनाला के पास खराब हो गई और लोग परेशान हुए। स्त्रोत पाठक।
आनी से कुल्लू आ रही मशनूनाला के पास खराब हुई सरकारी बस
दूसरी बस के लिए 35 सवारियों को करना पड़ा चार घंटे का इंतजार
कुल्लू से गाड़ागुशैणी जा रही बस ने भी बालीचौकी के पास दिया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आनी से कुल्लू वाया शुश आ रही सरकारी बस बीच सड़क में ही हांफ गई है। आपदा के सात माह बाद शुरू हुई बस ने पहले ही दिन माशनूनाला के पास जवाब दे दिया। इससे बस में सवार 35 सवारियां चार घंटे तक परेशान रहीं।
हालांकि निगम इस रूट पर नई बसों का संचालन करता है लेकिन तकनीकी खराबी आने से बस एकाएक बंद हो गई। 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा के पास माशनूनाला के पास बस के पहिये थमने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल के विद्यार्थियों को हुई।
बस में सबसे अधिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही सवार थे। जानकारी के अनुसार बस सुबह 10:45 बजे माशनूनाला के पास खराब हो गई। इसकी सूचना बस चालक ने अड्डा प्रभारी कुल्लू को दी। इसके बाद बंजार से दूसरी बस भेजी गई। यह माशनूनाला के पास करीब तीन बजे पहुंची। इसके बाद कड़ाके की ठंड में बस का इंतजार करे रहे लोगों को लाया गया। बस खटारा होने से कई सवारियों ने एचआरटीसी के प्रति भारी नाराजगी जताई है। भगवान दास, संजय कुमार, पदम सिंह, नरोत्तम सिंह, पन्ना लाल और निक्का राम ने कहा कि जलोड़ी दर्रा मार्ग की आपदा के बाद बहुत खराब है। ऐसे में निगम को इस रूट पर नई और दुरुस्त बसों का संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन
सुबह के समय कुल्लू से गाड़ागुशैणी जा रही बस बालीचौकी के आसपास खराब हो गई और सड़क बीच हाईवे में खराब हो
गई। यहां सवारियाें को करीब एक घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बाद में बंजार से भेजी गई बस आने से बस की लगभग दो दर्जन सवारियों ने राहत की सांस ली है। अड्डा प्रभारी कुल्लू खूब राम ने कहा कि तकनीकी खराब के चलते दोनों बसों में दिक्कत आने से खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि दूसरी बसों को भेज कर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया है।
--