{"_id":"5fef49ab8ebc3e3c4073df23","slug":"on-the-first-day-3980-tourist-vehicles-passed-through-atal-tunnel-rohtang-kullu-news-sml3563962193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में पहली बार हजारों सैलानियों ने दी सिस्सू में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में पहली बार हजारों सैलानियों ने दी सिस्सू में दस्तक
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
अटल टनल रोहतांग के दीदार को पहुचें सैलानी सिस्सू हेलीपैड।
- फोटो : Kullu
Link Copied
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनवरी महीने में पहली बार लाहौल के सिस्सू में पर्यटकों के पहुंचने का एक रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि क्रिसमस पर अटल टनल रोहतांग से 5450 पर्यटक वाहनों ने दर्रा को आरपार किया था। नए साल में यह पहला मौका है जब सुरंग के माध्यम से पर्यटकाें ने लाहौल पहुंचकर बर्फ पर अठखेलियां की।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचने के बाद भी नए साल में अटल टनल से क्रिस्मस के दूसरे दिन 5000 से अधिक वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। 31 दिसंबर को करीब 3600 पर्यटक वाहन अटल टनल से गुजरे, जबकि नववर्ष के दिन 3980 पर्यटक वाहन सुरंग के आरपार हुए। हालांकि सिस्सू के हेलीपैड आदि इलाकों में हजारों सैलानियों ने दस्तक दी और खराब मौसम के बाद भी सैलानियों की बर्फ में जमकर मस्ती की। नववर्ष में सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही कमर कस रखी थी और सिस्सू स्थित हेलीपैड को सैलानियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया था। ऐसे में सड़क पर किसी तरह की परेशानी सैलानियों को नहीं हुई। पुलिस की ओर से सैलानियों के वाहनों को नॉर्थ पोर्टल से सीधे नर्सरी की ओर भेजा जा रहा था। कुछ पर्यटक टैक्सियों में आकर नॉर्थ पोर्टल के आसपास, पागलनाला और चंद्रा नदी के किनारे लुत्फ उठाते नजर आए, जबकि उनके वाहन सिस्सू हेलीपैड में पार्क किए गए। दो-चार घंटे की मौज मस्ती करने के बाद पर्यटकों को तय समय पर वापस मनाली भेजा गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि नए साल पर 3980 वाहन टनल के आरपार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।