Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   On Navsamvat, the priest will go to the host's house and check the almanac

Kullu News: नवसंवत पर यजमान के घर जाकर पंचांग देखेंगे पुरोहित

Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
On Navsamvat, the priest will go to the host's house and check the almanac
सालभर में होने वाली आपदाओं में बारिश, आग, सूखा, भूकंप और बाढ़ की करेंगे भविष्यवाणी
विज्ञापन

पंचांग देखकर इस साल होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथियां भी बताएंगे कुल पुरोहित
कुल्लू में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व, गुड़ खाकर दिन की शुरुआत करता है परिवार

गौरीशंकर
कुल्लू। दुर्गा मां के नौ रूपों को समर्पित चैत्र नवरात्र का कुल्लू घाटी में विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्र से सनातन हिंदू नव संवत का आगाज होता है। इसे नए साल का आगाज माना जाता है।
घाटी में चैत्र नवरात्र यानी नव संवत के दिन से कुल पुरोहित यजमान के घर जाकर उनके ग्रह देखेंगे। पंचांग देखकर सालभर होने वाली आपदाओं में बारिश, आग, सूखा, भूकंप और बाढ़ आने की भविष्यवाणी करेंगे। पंचांग देखकर पुरोहित साल में होने वाले सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण की तिथियां भी बताएंगे।
विज्ञापन

भारतीय काल गणना के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को सृष्टि का संचालक माना जाता है। सनातन धर्म में सभी संस्कार इसी काल गणना के अनुसार होते हैं। चाहे शादी की तिथि तय करनी हो या फिर गृह प्रवेश, यज्ञ, पूजन हो सभी इसी काल गणना के अनुसार ही तय होते हैं। प्रदेश ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र यानी नव संवत का विशेष महत्व है। नवरात्र के दिनों में माता के मंदिरों में लोग आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुल्लू घाटी में यह होता है खास
चैत्र नवरात्र पर घाटी के लोग सुबह होने से पहले परिवार को जगाते हैं। पूरा परिवार गुड़ खाकर मीठा मुंह करता है। इसके पीछे मान्यता है कि मीठा मुंह करने से आने वाला वर्ष अच्छा बीतता है। इसे मीठा साजा या गुडला साजा भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन घर-घर में खीर, मीठा भात, हलवा, बबरू बनाए जाते हैं। इन्हें परिवार के साथ आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों को भी खिलाया जाता है।
--
क्या कहते हैं साहित्यकार
साहित्यकार डॉ. सूरत ठाकुर के अनुसार चैत्र नवरात्र यानी नव संवत का घाटी में बड़ा महत्व है। इस दिन से कुल पुरोहित घर-घर जाकर वर्ष भर का फलादेश सुनाते हैं। इसका सांस्कृतिक महत्व भी बहुत है। लोग इस दिन की शुरुआत मीठा खाकर करते हैं।

--
विक्रमी नव संवत 2082 शुरू हो रहा है। इस दिन से पंचांग के अनुसार वर्ष शुरू होता है। इसके आधार पर आने वाले साल भर में आपदा और शुभ घटनाओं की जानकारी दी जाती है। इसी पंचांग के अनुसार साल भर में शादी, यज्ञ और अन्य शुभ कारज तय किए जाते हैं।
- पंडित लीला गोपाल शर्मा, महासचिव हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed