{"_id":"9ccff7a211f36c26262965025048d9cf","slug":"old-people-casted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर दिखा काफी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर दिखा काफी उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव के दूसरे में चरण जिला कुल्लू के पांचों ब्लॉकों में 82.38 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण की भांति दूसरे चरण में मतदान प्रतिशतता में वृद्धि हो गई है। रविवार को जिला कुल्लू की 69 पंचायतों में चुनाव हुए। सुबह से ही भरकम ठंड के बीच भी पोलिंग बूथों में मतदान करने के लिए मतदाता पहुंचे। गौर रहे कि जिला कुल्लू में रविवार को हुए दूसरे चरण में कुल्लू ब्लॉक में 81.99 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बंजार ब्लॉक में 86.91, नग्गर ब्लॉक में 76 प्रतिशत, आनी ब्लॉक में 87.5 और निरमंड ब्लॉक में 83.54 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में दूसरे चरण में बुर्जुगों में भी काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
हालांकि जिला के सबसे दुर्गम पोलिंग बूथों में अधिक ठंड होने के कारण मतदाताओं की संख्या काफी कम रही लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद पोलिंग बूथों में मतदाताओं की रफ्तार बढ़ी। जानकारी के अनुसार कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की इतनी लंबी कतारें लगी कि वोटिंग करने की समय अवधि खत्म होने के बाद भी वोट डालने की प्रक्रिया चलती रही। ऐसे में देरी रात्री तक दुर्गम क्षेत्रों के पोलिंग बूथों से चुनाव पेटियां मतगणना केंद्र तक काफी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
गौर रहे कि जिला कुल्लू में चरण में 77 प्रतिशत और दूसरे चरण में 82.38 फीसदी मतदान हुआ।