फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officials should speed up membership campaign: Jairam

सदस्यता अभियान में तेजी लाएं पदाधिकारी : जयराम

Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officials should speed up membership campaign: Jairam
कुल्लू में जिला भाजपा के सदस्यता अ​भियान कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर।
कुल्लू। प्रदेश के 7,990 बूथों पर भाजपा की ओर से 16 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे। पदाधिकारी जिले में सदस्यता अभियान में तेजी लाएं, जिससे समय रहते सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल किया जा सके। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को बबेली में हुए एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की है। इस बार यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है। सदस्यता अभियान के बारे में चारों मंडलों के अध्यक्षों से जानकारी ली गई है। जिले के सभी बूथों पर अभियान में तीव्रता लाने के लिए कहा गया है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष का कार्यकर्ताओं ने कुल्लू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान के बारे में बताया। इस दौरान नरोत्तम ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, अमित सूद, दानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed