फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officials settle two year old cases of Revenue Department

Kullu News: राजस्व विभाग के दो साल पुराने मामले निपटाएं अधिकारी

Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Officials settle two year old cases of Revenue Department
कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दो साल पुराने राजस्व मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। सोमवार को राजस्व कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लोगों को तहसील के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए मामलों को निपटाना सुनिश्चित करें। तकसीम विशेषकर खानगी तकसीम, भूमि की निशानदेही और इंतकाल के मामलों का समय पर निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड संबंधी प्रविष्टियां को दुरुस्त करने के लिए भी तीव्रता से मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निशानदेही के मामलों को सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीन महीने के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी लंबित मामलों को राजस्व प्रबंधन व्यवस्था पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।
विज्ञापन

आगामी मानसून को देखते हुए समय से पूर्व ही सभी सुदूर स्थानों तक आवश्यक राशन और खाद्यान्न को पहुंचाकर रखने के निर्देश दिए ताकि संपर्क मार्गों के कटने पर भी खाद्यान्न की कोई कमी न हो। उन्होंने उपमंडल स्तर पर आपदा मित्रों की बैठक की तथा सभी परियोजना बांध प्रबंधन से बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि एचपीपीसीएल की ओर से सैंज घाटी के शाक्टी में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सैंज और मणिकर्ण घाटी में त्वरित राहत कार्य बल की एक-एक टुकड़ी तैनात की जाएगी। सभी उपमंडल अधिकारियों को नदी के किनारे कैंपिंग तथा बैठने पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी तरह को अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी ने बैठक का संचालन किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, रमन शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश वर्मा व एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed