फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officers will participate in anti-drug programs

Kullu News: नशे के खिलाफ चलाए कार्यक्रमों में भाग लेंगे अधिकारी

Wed, 10 Dec 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Dec 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Officers will participate in anti-drug programs
जिले की 28 चिह्नित पंचायतों में इस महीने चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में चिह्नित संवेदनशील पंचायतों में चिट्टा के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं में दिसंबर माह के भीतर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नशे के खिलाफ होने वाले इन कार्यक्रमों में अधिकारी विशेष रूप से भाग लेंगे।
जिले की 28 पंचायतों, नप क्षेत्रों को ड्रग एक्सपोज़र में उच्च संवेदनशील यानी रेड जोन के रूप में दर्ज किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष स्तर पर अभियान की योजना बनाई है। इसमें निर्धारित तिथियों और समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध संदेश प्रभावी ढंग से प्रत्येक स्तर तक पहुंच सके।
विज्ञापन

कब कहां होंगे कार्यक्रम
जिले में 12 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होने वाले कार्यक्रमों में 12 दिसंबर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा, डाइट जरड, 16 दिसंबर माध्यमिक विद्यालय कवैहली, आरटीआई शाढ़ाबाई ,शलीन और जीएमएस मनाली, 17 दिसंबर प्राइमरी स्कूल परगानू व बाहंग स्कूल, आईटीआई शमशी, 18 दिसंबर डीएवी मौहल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल और अलेउ स्कूल मनाली 19 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुघीलग, 20 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग, 22 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिंदौड़, 23 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन तथा शिरड, 24 दिसंबर माध्यमिक विद्यालय बैंची व उच्च विद्यालय शिम, 26 दिसंबर प्राइमरी स्कूल दुआडा तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं, 27 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाण-1, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर, 29 दिसंबग्को प्राइमरी स्कूल लूगड़ भुट्टी, मिडिल स्कूल डोभी, 30 दिसंबर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed