फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officers should work in coordination: Deputy Commissioner

समन्वय के साथ काम करें अधिकारी : उपायुक्त

Wed, 21 May 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Officers should work in coordination: Deputy Commissioner
इंटरनेशनल रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त तोरुल एस. रवीश।-डीपीआर
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में बुधवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण बहुत से विकास कार्य के निष्पादन में देरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में खेल मैदान के लिए भू-हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने की भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में एफआरए का प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने और साइट विजिट करवाने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि कटराईं, पतलीकूहल, बाशिंग, रायसन, रांगड़ी, बंदरोल के अतिरिक्त वैष्णो माता मंदिर, लंकाबेकर में भी गोसदन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालन विभाग और बीडीओ को गो सदन का निर्माण करने के लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी करने को कहा। उन्होंने मलाणा के लिए सड़क बहाली को मानसून से पहले करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों से अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed