फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officers should settle cases of spotting and death: DC

निशानदेही, इंतकाल के मामलों का निपटारा करें अफसर : डीसी

Mon, 23 Sep 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officers should settle cases of spotting and death: DC
कुल्लू में  राजस्व अधिकारियों के साथ विभागीय क्रियाकलापों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करती उ
कुल्लू। दो साल से पुराने राजस्व मामलों को निपटारा राजस्व अधिकारी जल्द करें। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने राजस्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिए। रविवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों की भू-तक्सीम विशेषकर खानगी तक्सीम, भूमि की निशानदेही और इंतकाल के मामलों का समय पर निपटारा किया जाए। निशानदेही के मामलों का निपटारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार जिले के सभी उपमंडलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने उपमंडलाधिकारी कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और निरमंड को निर्देश दिए कि जिले में एसडीआरएफ के तहत किए जा रहे कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के भवनों के लिए भूमि चयन तथा इनके निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed